Woman Delivery outside of Safdarjung Hospital Delhi राजधानी दिल्ली में एक गर्भवती महिला सफदरजंग अस्पताल के बाहर बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर हुई। महिला 12 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में पड़ी रही। वह प्रसव पीड़ा से चिखती रही। लेकिन डाक्टरों ने अस्पताल में भर्ती नहीं लिया।
नई दिल्ली संजय कुमार चौधरी : राजधानी दिल्ली में एक गर्भवती महिला सफदरजंग अस्पताल के बाहर बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर हुई। महिला 12 घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में पड़ी रही। वह प्रसव पीड़ा से चिखती रही। लेकिन डाक्टरों ने अस्पताल में भर्ती नहीं लिया।
प्रसव के बाद बच्चे को अस्पताल ले गई नर्स
इस वजह से मंगलवार सुबह करीब पौने दस बजे गर्भवती महिला का अस्पताल के परिसर में गायनी विभाग के बाहर सड़क पर ही प्रसव हो गया। इसके बाद एक नर्स घटनास्थल पर पहुंची और बच्चे को उठाकर अस्पताल के अंदर ले गई। फिलहाल बच्चे को नर्सरी में भर्ती किया गया है।
दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने नोटिस देकर जवाब मांगा
इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और सफदरजंग अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। गर्भवती महिला उत्तर प्रदेश के दादरी की रहने वाली हैं। वह दादरी से सोमवार रात करीब आठ बजे सफदरजंग अस्पताल पहुंची थीं लेकिन उन्हें भर्ती नहीं लिया गया।
परिजनों ने अस्पताल परिसर पर लगाए आरोप
परिजनों का कहना है कि डाक्टरों ने यह कहकर अस्पताल में भर्ती लेने से मना कर दिया है कि पीड़िता को प्रसव पीड़ा नहीं हो रहा है। इस वजह से वह अस्पताल में ही पड़ी रही। लेकिन मंगलवार सुबह उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई।
महिला ने दुपट्टों का पर्दा बनाकर कराया प्रसव
प्रसव पीड़ा बढ़ने पर अस्पताल परिसर में मौजूद महिलाओं ने उसकी मदद की और दुपट्टों से पर्दा बनाकर प्रसव कराने में मदद की। जिस जगह बच्चे का जन्म हुआ वहां डस्टबिन रखा हुआ था। इस पूरे मामले पर सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है।
