जनपद गाजियाबाद थाना लोनी बाॅडर पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफतार


Repoted by, Sanjay Kumar Choudhary

Beauro Chief Uttar Pradesh 

जनपद गाजियाबाद एसएसपी मुनिराज द्वारा अपराध व अपराधियो की रोकथाम हेतु जिले में हर जगह सख्ती के साथ अभियान चलाया जा रहा है एसएसपी मुनिराज के आदेशों पर कार्यवाही करते हुए थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के इंद्रापुरी चौकी प्रभारी सौरभ कुमार ने दिनांक 17/07/2022 को एसआई निरंजन सिंह सिरोही, हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार के साथ चैकिंग के दौरान बेहटा अंडर पास से मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश सूफियान पुत्र रियाजुद्दीन निवासी राशिद अली गेट थाना लोनी गाजियाबाद को एक अदद मोटरसाइकिल चोरी की,एक तमंचा 315 बोर,तीन कारतुस,व एक खोखा सहित गिरफ्तार किया!

पुलिस ने बताया मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियों को बेहटा अंडर पास  पर चैकिंग के दौरान रोका गया तो वह व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति से पीछे मोडकर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे जिस पर थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम द्वारा अपने साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की घेराबन्दी की गयी बदमाशो के द्वारा पुलिस को लक्ष्य करके जान से मारने की नीयत से फायर किया गया पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया और दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post