प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में डॉक्टर सुशील विजय सहित उनकी पूरी टीम भाजपा में हुई शामिल




• प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में डॉक्टर सुशील विजय सहित उनकी पूरी टीम भाजपा में हुई शामिल

• दिल्ली के जे जे कलस्टर क्षेत्रों में रहने वालों के लिए भाजपा लगाएगी स्वास्थ्य शिविर-आदेश गुप्ता

• केजरीवाल सरकार के जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लाभ झुग्गी-झोपड़ी में रहने वालों को नहीं मिल रहा-आदेश गुप्ता

• बड़े स्तर पर समाजिक सेवा करने का सहारा सिर्फ भाजपा में रहकर ही संभव है-सुशील विजय

नई दिल्ली, 15 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता की उपस्थिति में डॉक्टरों की एक पूरी टीम एसएस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. सुशील विजय की अगुवाई में भाजपा में शामिल हुई। श्री गुप्ता ने डॉ. सुशील विजय सहित उनकी पूरी टीम को पटका पहनाकर भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. सुशील विजय की पहचान सिर्फ एक डॉक्टर के रुप में ही नहीं है बल्कि वे समाजसेवी भी हैं और अनाथ बच्चों का सहारा बने हुए हैं। उनका भाजपा के साथ जुड़ना संगठन के लिए एक गर्व की बात है। भाजपा उनकी मदद से दिल्ली के गरीब वर्ग जो जे जे कलस्टर क्षेत्रों में रहते हैं और जिन्हें केजरीवाल सरकार के स्वास्थ्य का लाभ नहीं मिल पा रहा है उनकी सेवा करेगी।



श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा के डॉक्टर सेल ने लगातार सेवा का काम किया है। कोविड काल में किए गए कार्य काफी सराहनीय है। जिसमें जांच, इलाज से लेकर दवाईयों के वितरण तक का काम किया गया। अब सुशील विजय की टीम का भाजपा के साथ जुड़ने से डॉक्टर सेल को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अंदर जो गरीब वर्ग है और जो कलस्टर क्षेत्र में जो लोग केजरीवाल सरकार की जर्जर हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित हैं, उन्हें एक बड़ा स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनका सेवा करने का काम करेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रमुख श्री हरिहर रघुवंशी भी उपस्थित थे। आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में डॉ. सुशील विजय सहित डॉ. नेहा विजय, डॉ. अजय, डॉ. देव एवं डॉ. लोकेश विजय सहित उनकी पूरी टीम शामिल हुई।



इस मौके पर डॉ. सुशील विजय ने कहा कि पिछले कुछ समय से हमारी पूरी टीम ने जो समाजिक सेवा कर रही हैं उसको बड़े स्तर पर ले जाने के लिए भाजपा ही सहारा है। क्योंकि भाजपा ही सर्वोपरी राष्ट्रसेवा की सोच और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की विचारों से प्रभावित होकर आज भाजपा में शामिल होकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि श्री आदेश गुप्ता के मार्गदर्शन में हम आगे बेहतर काम करेंगे इसकी कोशिश हमेशा रहेगी। दिल्ली के हर क्षेत्र में डॉक्टरों की जरुरत को हम हर हाल में पूरा करने की कोशिश करेंगे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post