भारतीय सब लोग पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनें अशोक कुमार


Seemanchal Express Bureau Bihar
Pradeep Kumar

पटना : भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ अरुण कुमार ने श्री अशोक कुमार को भारतीय सबलोग पार्टी का बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया  गौरतलब हो कि नालंदा निवासी श्री अशोक कुमार अखिल भारतीय विधा निकेतन पटना के डायरेक्टर है   श्री कुमार अपने माध्यम से पार्टी को बिहार में एक नई दिशा देकर मजबूत करेंगे। अब इनके आ जाने से पार्टी को शिक्षा व शोध के क्षेत्र में कार्य करने में एक महत्त्वपूर्ण बल मिलेगा। अशोक कुमार के शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान की बात करें तो बिहार के पटना में विगत कई वर्षों से शिक्षा में अपना अहम योगदान दिया है। बिहार के नालंदा जिला के अशोक कुमार ने पार्टी को वर्तमान समय में राज्य की बदहाल स्थिति को देखते हुए चिंता व्यक्त करते हुए सरकार की नाकामी को बताया है। वहीं पार्टी में इन्हें स्वीकृत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने अशोक कुमार  का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post