सड़क पार करने के दौरान वाहन की ठोकर से बच्ची की मौत


अमलेश कुमार
जमुई,  थाना क्षेत्र के एनएच 333ए सोनो-खैरा मार्ग पर सोनो बिजली आफिस के समीप मंगलवार देर शाम अज्ञात बोलेरो की ठोकर से एक बच्ची बुरी तरह घायल हो गई, जिसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृत बच्ची सोनो के बीएसएफ जवान नीरज कुमार की बेटी सात वर्षीय कुहू थी। बताया जाता है कि कुहू अपने बुआ के साथ सड़क किनारे स्थित एक दुकान से कुछ सामान खरीद कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय खैरा की ओर से आ रही एक बोलेरो ने उसे जोरदार ठोकर मार दी और फरार हो गया। इस घटना में कुहू बुरी तरह घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने कुहू को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया। उसकी गंभीर स्थिति देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो चालक को गिरफ्तार करने, सड़क पर ब्रेकर लगाने आदि की मांग को लेकर मंगलवार देर शाम में सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर जाम समाप्त कराया।
दुर्घटना के बाद भाग रहे बोलेरो को तत्परता दिखाते हुए चंद्रमंडी पुलिस ने जब्त कर लिया। बुधवार को मृतका की लाश को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं दूसरी और कुहू की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के चाचा दीपक कुमार ने घटना की बाबत सोनो थाना में केस दर्ज कराया है। आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -जितेंद्र देव दीपक, प्रभारी थानाध्यक्ष, सोनो

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post