प्रधानमंत्री मोदी ने ओलंपिक खिलाडियों को दी शुभकामनाएं, भारतीय दल का ताली बजाकर किया अभिवादन



Seemanchal Express News Bureau, New Delhi

नईदिल्ली। उद्घाटन समारोह के साथ ही टोक्यो ओलंपिक 2020 का आगाज हो चुका है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों से भारतीय दल का प्रोत्साहन करने की अपील की है।।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया,"आइए, हम सब मिलकर भारतीय दल को प्रोत्साहित करें। टोक्यो 2020 उद्घाटन समारोह की कुछ झलकियाँ देखीं।हमारे गतिशील दल को शुभकामनाएं।"इससे पहले प्रधानमंत्री ने टीवी पर टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठाया। उन्होंने खड़े होकर ताली बचाकर भारतीय दल का अभिवादन किया। भारतीय दल की अगुआई हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और महान महिला मुक्केबाज मैरी कॉम कर रही थीं। वे दोनों तिरंगा हाथ में थामे सबसे आगे चल रहे थे, जबकि अन्य सदस्य अपने-अपने हाथों में पीछे तिरंगा लिए चल रहे थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post