![]() |
| संजय कुमार |
‼️आज दिनांक 23-07-21 को पुलिस लाइन सभागार में पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित पाठक द्वारा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रुप से निम्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश जारी किए गए।
• डकैती /लूट /छिनैती के लंबित अभियोगों की समीक्षा
• हत्या के लंबित अभियोगों की समीक्षा
• विवेचनाओ के निस्तारण की समीक्षा
• जन शिकायत रजिस्टर की समीक्षा
• महिला हेल्प डेस्क की समीक्षा
• जमानतदार वैरीफिकेशन की समीक्षा
• जमानत निरस्तीकरण की समीक्षा
• तुलनात्मक निरोधात्मक कार्यवाही की समीक्षा
• पैरोल /जमानत पर आए अपराधियों का वेरिफिकेशन
• गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई
• धारा 14 (1) गैंगस्टर अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्रवाई
• संगठितअपराधी / स्नैचर / वाहन चोर/ नकबजन के विरुद्ध की गई कार्रवाई
• यातायात प्रबंधन
• सर्राफा / मार्केट सुरक्षा प्लान
DIG/SSP द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को दुर्दांत/वांछित/गैंगस्टर/एचएस एवं सक्रिय अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए इनके विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सर्राफा बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, बैंक, भीड़भाड़ वाले बाजारों प्रमुख चौराहों संवेदनशील स्थानों आदि पर प्रभावी पुलिस गश्त लगाने एवं पुलिस की मोबाइलों को संवेदनशील स्थानों पर नियुक्त करने, अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं व्यापारियों के साथ मीटिंग कर उनमें सुरक्षा का भाव पैदा करने हेतु व्यापारिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ वार्ता कर वांछित सहयोग करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण /नगर /अपराध/ नगर द्वितीय,क्षेत्राधिकारीअभिसूचना, समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी , समस्त शाखा प्रभारी, निरीक्षक अभिसूचना, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य मौजूद रहे।



