राजौरी गार्डन गुरूद्वारा में 75 मरीजों का मुफ्त आंखों का ऑपरेशन किया गया



SEEMANCHAL EXPRESS BUREAU,NEW DELHI 

नई दिल्ली, 23 जुलाई ( सीमांचल एक्सप्रेस ब्यूरों )  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा राजौरी गार्डन में बीते दिनों मोतिया बिन्दd का ऑपरेशन सेंटर शुरु किया गया था और कमेटी के अध्यक्ष स. हरमनजीत सिंह ने संगत को एक महीने तक सभी ऑपरेशन मुफ्त करने की सुविधा प्रदान की थी। मुफ्त ऑपरेशन पर आने वाले सारे खर्च का वहन स. बलदीप सिंह राजा द्वारा उठाया गया।
स. हरमनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मात्र 22 दिनों के भीतर 75 के करीब मरीज़ों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया जा चुका है और अगले 8 दिनों के लिए भी उनके पास रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है उनका भी ऑपरेशन पूरी तरह से मुफ्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन सब पर आने वाले खर्च को उनके छोटे भाई और जागो पार्टी के राजौरी गार्डन से उम्मीदवार बलदीप सिंह राजा द्वारा वहन किया गया है। इसके बाद भी कमेटी ने बहुत ही कम रेट पर मात्र 5000 से 6000 रुपये में मोतिया बिन्द ऑपरेशन करने की बात कही है जबकि अन्य अस्पतालों में इसके कई गुना पैसे मरीज़ों से वसूले जाते हैं।
स. हरमनजीत सिंह ने कहा कि जो लोग यहां से ऑपरेशन करवा कर गये हैं सभी पूरी तरह से संतुष्ट हैं। उन्होंने विश्वास प्रकट किया कि आगे भी इस स्थान पर आने वाले मरीज़ों का सफलतापूर्वक ईलाज डॉक्टरों की टीम करेगी। स. हरमनजीत ने बताया कि आंखों के इलाज के लिए मशीन स्विटज़रलैंड से मंगाई गई है साथ ही विश्व प्रख्यात डॉक्टर्स यहां पर मरीजों का इलाज करते हैं। इसके अतिरिक्त यहां पर दवाईयां भी निशुल्कः दी जाती हैं। राजौरी गार्डन की संगत का पूर्ण सहयोग स. हरमनजीत सिंह व उनकी टीम के साथ है क्योंकि उनकी पूरी टीम निस्वार्थ भावना के साथ सेवा करती आ रही है।




Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post