 |
| अमलेश कुमार |
मुंगेर, प्रखंड के राजबनैली दुर्गा मंदिर परिसर में चल रहे तीन दिवसीय योग शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। वशिष्ठ फाउंडेशन योगाश्रम के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख योगी राजीव मिश्र ने कहा कि योग दैनिक जीवन का हिस्सा है। शिविर के तीसरे दिन आसन प्राणायाम के साथ ध्यान की विधि और महत्ता के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि योग के नाम पर उछलकूद, एक्सरसाइ•ा का चलन इन दिनों बढ़ गया है। इसलिए लोग योग का लाभ नहीं ले पाते हैं। वशिष्ठ योगाश्रम व योगगुरु धीरज प्राचीन सनातन योग को वास्तविक रुप में जनहित में घर-घर, गली.गली पहुंचाने को लेकर संकल्पित है। पलक फाउंडेशन के सचिव डा. राकेश कुमार ने कहा कि तीन दिवसीय योग शिविर में हर लोग प्रेरित हुए। अब योगगुरु धीरज यूट्यूब से आनलाइन टिप्स दिए जाएंगे। दुर्गा मंदिर समिति के सचिव उमेश साह, कोषाध्यक्ष कपिलदेव सिंह,माजसेवी वकील प्रसाद साह,सेवानिवृत्त शिक्षक कोकाय प्रसाद साह, सेवानिवृत्त शिक्षक अर्जुन प्रसाद साहा, सेवानिवृत्त प्राचार्य वासुदेव प्रसाद साहा,कपिलदेव मंडल, कमलेश्वरी प्रसाद साहा ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र देकर सभी को सम्मानित किया। शिविर को सफल बनाने में नंदन कुमार, भानु कुमार मोदी, रवि शंकर गुप्ता, सुजीत कुमार नायक, पंकज कुमार, चंद्रमणि त्रिवेदी, राजीव पोद्दार, मनोज की भूमिका सराहनीय रहा।