![]() |
| अरविंद पासवान |
जाती थी। इसके लिए उसके साथ कई बार मारपीट की गई । वह अपने मायके वालों की माली हालत अच्छी नहीं होने की बात मांग पूरी कराने में असमर्थता व्यक्त कर रही थी। फोन पर वह अक्सर प्रताड़ित किए जाने की बात बता रही थी। रजनीश ने लिखा है कि उसे अपनी बहन से मिलने नहीं दिया जा रहा था। बुधवार की सुबह पांच बजे सूचना मिली कि उसकी बहन को मार दिया गया। जब वह एकमा अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो उसके मुंह से सफेद झाग निकलते देखा। कलाई मरोड़े जाने का काला निशान भी था। आरोप लगाया है कि दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसकी बहन की जान ले ली । पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। आरोपित घर से गायब हैं।

