जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मनी बकरीद, घरों में हुई नमाज


अमलेश कुमार
मुंगेर,  जिला मुख्यालय से लेकर अनुमंडल और सभी प्रखंडों में बुधवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार मस्जिदों और घरों में अकीदतमंदों ने नमाज अदा की। कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं है। इस बार पर्व पर कोरोना का असर दिखा। जिलाधिकारी नवीन कुमार और खानकाह रहमानी की अपील का लोगों ने पालन किया। सुबह में नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। खानकाह रहमानी मस्जिद में खानकाह के गद्दीनशी हजरत मौलाना फैसल रहमानी ने सांकेतिक तौर पर चंद लोगों के साथ नमाज अदा की। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह सौहार्दपूर्ण तरीके से कोरोना गाइडलाइन के तहत पर्व मनाएं और कुर्बानी भी एहतियात के साथ करें। बेगूसराय के पूर्व सांसद डा. मोनाजीर हसन, वीआइपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद, राजद नेता मु. जुनैद मकबूर, उर्दू तंजीम के जिलाध्यक्ष वजीह अहमद आजाद सहित अन्य लोगो ने घरो में नमाज अदा कर बधाई दी। दिलावरपुर, शाहजुबैर रोड, गुलजार पोखर, मुर्गियाचक, नया गांव, रायसर, चुरंबा , मिर्जापुर बरदह आदि इलाकों में सड़कों पर लोग कम नजर आए। खानकाह रहमानी के प्रवक्ता इम्तियाज रहमानी ने कहा कोरेाना गाइड लाइन के तहत बड़े एहतियात के साथ नमाज अदा की गई।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post