संक्रमण दर कम में जनप्रतिनिधियों की भुमिका सराहनीय


मुंगेर : जिले के धरहरा प्रखंड में संक्रमण दर कम होने के पीछे एक ओर जहां लाॅकडाउन ने अहम भूमिका निभाई तो वहीं पंचायत जनप्रतिनिधि ने भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। संकट काल में जनप्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही। कोरोनावायरस के खिलाफ जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन के कदम ताल मिला कर हर मोर्चे पर साथ निभाना। जिसके बदौलत कोरोना की दूसरी लहर को समय पर काबू पाने में काफी हद तक सफल रहे।प्रखंड के महरना पंचायत में स्थानीय जनप्रतिनिधि ने कोरोना काल में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किया। वर्तमान मुखिया ललिता देवी के द्वारा पंचायत के हर गली-मोहल्ले को सैनिटाइजर किया गया। अधिकारी भी सुरक्षित हो इसके लिए धरहरा थाना से लेकर प्रखंड कार्यालय तक में छिड़काव कराया गया। घर घर लोगों के बीच मास्क वितरण कराया गया। साथ ही लोगों में जागरूकता पैदा कर कोरोना संक्रमण से बचाव किया। हालांकि कुछ लोग संक्रमित भी हुआ लेकिन वैसे मरीजों को जनप्रतिनिधि के द्वारा उन्हें सकारात्मक ऊर्जा दिया गया। जिसके बदौलत पंचायत के लोगों को अप्रिय घटना का सामना नहीं करना पड़ा। वैसे तो प्रखंड के सारोबाग, बंगलवा सहित अन्य पंचायातो ने भी सैनिटाइजर एवं मास्क का वितरण किया। परंतु अब भी माताडीह बहुत से पंचायत इस मामले में काफी पीछे है। जिसके कारण इन पंचायतों में संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ी हुई है। जिन पंचायातो ने मास्क और सोशल डिस्टेंस को जीवन शैली का हिस्सा बनाया वहां पर संक्रमण दर काफी कम है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post