सीएम नीतीश ने किया ऐलान कृषि यंत्र और खाद-बीज की दुकानों को रियायत, सातों दिन खुलेगी दुकान

बिहार में  1जून तक के लिए बढ़ा लॉकडाउन,

पटना। लॉकडाउन के कारण कोरोना संक्रमण में हो रही कमी के कारण बिहार में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने  लॉकडाउन  1 जून तक के लिए को बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ट्वीट के माध्यम से लॉकडाउन बढ़ाये जाने का ऐलान किया है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। इसलिए बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट में कहा कि लॉक डाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून तक के लिए लॉकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

कृषि यंत्र और खाद-बीज की दुकानों को रियायत
---------------------------------
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने कैबिनेट सहयोगियों से बातचीत की। इसके बाद क्राइसिसि मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक हुई। बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि लॉकडाउन की अवधि को एक सप्ताह के लिए बढ़ाई जाये। इस बार के लॉकडाउन में राज्य सरकार ने कुछ रियायतें भी दी है। जानकारी के अनुसार इस बार खाद-बीज और कृषि यंत्रों की दुकानें सातों दिन खोलने की छूट दी गई है। दरअसल बिहार में धान की खेती का मौसम शुरू होने वाला है। इस लिहाज से राज्य सरकार ने कृषि से जुड़ी दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post