बिहार सरकार के मंत्री नितीन नवीन को मातृ शोक

 सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क पटना बिहार 

अरविंद पासवान 

पटना : बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी नेता नितिन नवीन की मां मीरा सिन्हा का निधन हो गया है। पिछले कुछ अर्से से उनकी तबीयत खराब चल रही थी 


मीरा सिन्हा बीजेपी के विधायक रह चुके स्वर्गीय नवीन किशोर सिन्हा की पत्नी थीं। नवीन किशोर सिन्हा के निधन के बाद उनके बेटे नितिन नवीन ने राजनीति में कदम रखा। नितिन नवीन पहले दीघा विधानसभा सीट से विधायक रहे और फिर बांकीपुर विधानसभा सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे हैं। बीते साल विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह दी गई है। नितिन नवीन जिस दिन मंत्री पद की शपथ ले रहे थे उस दिन भी उनकी मां मीरा सिन्हा की तबीयत खराब थी 

*केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह*


 ने ट्वीट करते हुए नितिन नवीन की माता मीरा सिन्हा के निधन के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की है। मीरा सिन्हा के निधन की खबर आने के बाद लगातार बीजेपी के नेता अपनी शोक संवेदना जता रहे हैं।


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post