*शिवहर जिले के पिपराही थाना क्षेत्र में युवक की चाकू मारकर हत्या, मामले में एक गिरफ्तार*

 सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क पटना बिहार 

अरविंद पासवान 

शिवहर 

शिवहर :


पिपराही थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में चाकू मारकर 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माधोपुर गांव निवासी डॉ. उपेंद्र सिंह के पुत्र पिंकू सिंह के रूप में की गई है। पिपराही थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ गांव के ही भभू ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। घटना की बाबत पिंकू सिंह के पिता डॉ. उपेंद्र सिंह के बयान पर पिपराही थाने में पांच के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह पिपराही थानाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया कि, दर्ज प्राथमिकी के आधार पर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं अन्य की तलाश में छापेमारी छापेमारी जारी है।

बताते चलें कि, होली के दौरान सोमवार की शाम पिंकू सिंह का गांव के कुछ युवकों के साथ विवाद हुआ था। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान भभू ठाकुर समेत पांच लोगों ने मिलकर पहले पिंकू सिंह की बेरहमी से पिटाई की गई। वहीं चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। पेट समेत शरीर के कई हिस्सों से प्रहार कर पिंकू सिंह को अधमरा कर आरोपित भाग निकले। स्वजनों द्वारा इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। स्वजनों द्वारा पिंकू सिंह को मुजफ्फरपुर ले जाया गया। जहां मंगलवार की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बुधवार की सुबह हत्या की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं गांव में तनाव की स्थिति है। स्वजन समेत ग्रामीण मुजफ्फरपुर से शव लाए जाने का इंतजार कर रहे है। जबकि, पिंकू सिंह की मौत की खबर के बाद हत्यारे फरार हो गए है। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post