By, सीमांचल एक्सप्रेस मीडिया नेटवर्क , शनिवार 6 फरवरी 2021
पत्रकार : संजय कुमार की रिपोर्ट
बदायूं, उत्तर प्रदेश
*जिला बदायूं ककराला में
देवी गुप्ता जिला बदायूं उझानी
डोडा माफ़िया नजमुल की संपत्ति जब्त करने बैड बाजा लेकर पहुंचा प्रशासन*
जब्त की गई बीस करोड़ की संपत्ति
भारी मात्रा में पीएसी और पुलिस बल तैनात
मौके पर मौजूद रहें एसडीएम सदर एसपी सिटी नायब तहसीलदार सदर और तीन थानों की पुलिस
ककराला(बदायूँ)जिले के आला अधिकारी दो ट्रक पीएसी तथा भारी मात्रा में पुलिस बल और बैंड-बाजा लेकर कुख्यात डोडा माफ़िया नजमुल के निर्माणाधीन आवास पर पहुँचे साथ ही मुनादी कराई और लोगों से कहा की ये संपत्ति जब्त की गई हैं।
दिन शनिवार को एसडीएम सदर लाल बहादुर नायब तहसीलदार सदर आशीष सक्सेना एसपी सिटी प्रवीण चौहान सीओ दातागंज अम्बिका प्रसाद भारद्वाज इस्पेक्टर अलापुर ओपी गौतम और कादर चौक थाना प्रभारी प्रयागराज मय सिबिल लाइन थाना पुलिस पीएसी बल के साथ पहुँचकर डोडा तस्कर नजमुल जमा के गभियाई स्थित अब्दुल्ला डिग्री कॉलेज पैतृक आवास,निर्माणाधीन आवास,खेत आदि पर धारा 14(1)के तहत नोटिस चस्पा कर ताला और सील लगाई गई।।पुलिस चौकी ककराला पर संगठित हुई पुलिस बैंड बाजा लेकर नजमुल की संपत्ति की ओर बढ़ी तो पीछे पीछे बच्चों औऱ लोगों की भीड़ भी साथ चल दी।
पुलिस और राजस्व विभाग की कार्यवाही से नगर और क्षेत्र के गैंगस्टरों में हड़कंप मच गया हैं ।
पुलिस और राजस्व की टीम में चौकी इंचार्ज सुमित कुमार शर्मा राजस्व निरीक्षक नीरज चौहान लेखपाल गभियाई प्रदीप,एसआई राजेंद्र सिंह एसआई मुकेश कांस्टेबल सानू ख़ान नाजिम सुमित बन्शीबाल,सोनू सहित भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद रहा।
राजस्व विभाग के अनुसार जब्त की गई संपत्ति की कीमत क़रीब बीस करोड़ आँकी गई हैं ।
.................................
सीमांचल एक्सप्रेस
*वरिष्ठ पत्रकार: संजय कुमार*