By , सीमांचल एक्सप्रेस मीडिया नेटवर्क, शुक्रवार 5 फरवरी 2021
पत्रकार : संजय कुमार की रिपोर्ट
अयोध्या, उत्तर प्रदेश
*FOLDER SLUG --अब प्रचार नहीं नौकरी चाहिए। ---अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस अयोध्या*
Anchor- पूरे प्रदेश में अब कांग्रेस नौकरी संवाद चलाने जा रही है. जनपद में भी कांग्रेस ब्लॉक स्तर पर गांव गांव जाकर बेरोजगार युवाओं से संवाद स्थापित करेगी। जनपद अयोध्या में दस हजार बेरोजगार युवाओं से संवाद करने का लक्ष्य रखा गया है और यह संवाद 45 दिनों तक चलेगा। वही इस संवाद को लेकर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा है। अब प्रचार नहीं नौकरी चाहिए। भाजपा सरकार ने एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन युवाओं के साथ छलावा हुआ है। अब बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरेगी और घर घर जाकर बेरोजगारों से नौकरी को लेकर संवाद करेगी।उन्होंने कहा कांग्रेस के कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर पर घर-घर जाकर 45 दिनों तक बेरोजगार युवाओं से संवाद करेंगी और उनसे उनका विचार जानेगी।कांग्रेस की नीतियों से बेरोजगार युवाओं को रूबरू कराया जाएगा। अखिलेश यादव ने बताया कि प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के आह्वान पर बेरोजगार युवाओं से नौकरी संवाद स्थापित किया जाएगा।
*Byte- अखिलेश यादव, जिलाध्यक्ष कांग्रेस अयोध्या*
.....................................
सीमांचल एक्सप्रेस
*वरिष्ठ पत्रकार: संजय कुमार*