"विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार पर लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण"





पटना। आज दिनांक 8/9/2025 को पटना के विधान परिषद सभागार में मुरली मनोहर श्रीवास्तव द्वारा रचित पुस्तक विकास पुरुष श्री नीतीश कुमार के द्वारा अब तक किए गए कार्यों का समीक्षात्मक अवलोकन कर संग्रहित किया गया है। इस पुस्तक के विमोचन के शुभावसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, विधान परिषद अध्यक्ष माननीय अवधेश सिंह, उपसभापति राम वचन राय, धार्मिक न्यास परिषद अध्यक्ष रणवीर नंदन, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधान पार्षद नवल किशोर यादव, किरण प्रकाशन के संस्थापक सत्यनारायण साह तथा संकेत साह जी उपस्थित थे। सभा में मंच संचालन डॉ० जितेंद्र कुमार सिंह प्रवक्ता जदयू कर रहे थे। सभा के अध्यक्षता प्रोफेसर रामवचन राय जी कर रहे थे। पुस्तक विमोचन के पहले द्वीप प्रज्वलित सम्मिलित रूप से किया गया तदूपरांत पुस्तक का विमोचन किया गया। दर्शक दीर्घा में रामबाबू अध्यक्ष महानगर, ई० अशोक कुमार सिंह उपाध्यक्ष तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ, अर्चना सिन्हा, डॉ० यू०पी० सुमन, प्रो० कंचन सिंहा जैसे गणमान्य लोग भी शामिल थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post