जदयू के कुशल कार्यकर्ता कूदे बिहार विधानसभा के चुनावी जंग में

• जदयू के कुशल कार्यकर्ता कूदे बिहार विधानसभा के चुनावी जंग में 

   

                                                                

पटना। बिहार के वर्तमान परिदृश्य में हर पार्टी अपने-अपने स्तर से बुथ जीतने की कोशिश में है। उसी कड़ी में जदयू के आला कमान द्वारा जदयू के कार्यकर्ता को मनोबल बढ़ा रहे हैं तथा गाँव-गाँव,  शहर-शहर के बुथों तक जाने का निर्देश दे चुके हैं वैसी स्थिति में जदयू के सक्रिय कार्यकर्ता अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए सक्रिय हो चुके हैं। पार्टी कार्यालय में जितने भी प्रकोष्ठ हैं सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष अपने-अपने कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में जदयू के तकनीकी एवं श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष !

ई० राम चरित्र बाबू, उपाध्यक्ष ई० अशोक कुमार, महानगर अध्यक्ष रामबाबू, उपाध्यक्ष अशोक कुमार मीडिया प्रभारी ने भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगे हैं। बुथ स्तर तक कमीटी का गठन किया जा रहा है। जदयू के वरीय नेताओं में श्री विजय चौधरी, अशोक चौधरी जैसे लोग बार-बार जदयू कार्यालय आकर कार्यकर्ता का मनोबल बढ़ा रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री भी कई बार औचक निरीक्षक कर कार्यालय में लोग संजीदगी से कार्य कर रहे हैं या नहीं इसकी परख कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रवक्ता भी अपने विरोधियों को टिप्पणी कर माकुल जवाब दे रहे हैं। अभी बिहार में विरोधी नेताओं का एक ही नारा है "नीतीश हटाओ बिहार बचाओ" तो जदयू के कार्यकर्ता एवं नेताओं का एक ही नारा है " 2025 से 2030 फिर से नीतिश, तथा 2025 में 225 सीट  1 इसी नारे के साथ बिहार का चुनावी जंग होने जा रहा है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post