अशोक कुमार सीमांचल ब्यूरो चीफ बिहार को संपूर्ण क्रांति मोर्चा में मीडिया संयोजक बनाया गया।






पटना। आज दिनांक 27/11/24 को संपूर्ण क्रांति मोर्चा कार्यालय में श्री ब्रहमदेव पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुआ। इस बैठक में श्री अशोक कुमार को सर्वसम्मति से संपूर्ण क्रांति मोर्चा के मीडिया प्रभाग के संयोजक मनोनीत किया गया। साथ ही 9 सदस्य कमेटी भी बनाई गई। यह कमेटी श्री अशोक कुमार के देख-रेख में काम करेगा साथ ही विभिन्न तकनीकी पहलुओं पर वैचारिक समन्वय बनाकर काम करेगा। संपूर्ण क्रांति मोर्चा 2025 विधानसभा चुनाव की तैयारी पुरजोर तरीके से कर रहा है। इस चुनाव में इस पार्टी के साथ 16 पार्टियों ने अपना समर्थन मुद्दात्मक तरीके से किया है। सभी को 20 सूत्री एजेंडा के साथ ही काम करना है। अगली बैठक 1/12/24 भी निर्धारित हो चुका है जिसमें सभी पार्टियों के कम से कम दो-दो साथी इस बैठक में शामिल होंगे ऐसा निर्देश जारी हो चुका है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post