• गांधी जयंती और स्वच्छता समारोह में संगीता सक्सेना द्वारा दिव्यांगो एवम महिलाओं को व्हीलचेयर एवम किचन सेट का वितरण
दिल्ली। महात्मा गांधी जयंती और स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में आज इंडियन रैड क्रॉस सोसायटी, दिल्ली शाखा, सीमापुरी में एक समारोह आयोजित किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि रैड क्रॉस सोसायटी, दिल्ली की उपाध्यक्ष और दिल्ली के उपराज्यपाल की धर्मपत्नी संगीता सक्सेना ने अपने उद्बोधन में बतलाया कि जिस प्रकार लोग अपने घरों को साफ सुथरा रखते हैं और अपने चेहरे को चमकाते हैं, उसी प्रकार हमलोगों को आस पास और सार्वजनिक जगहो को भी साफ सुथरा रखना चाहिए। इस अवसर पर संगीता सक्सेना के कर कमलों से तकरीबन 20 दिव्यांग जनों को व्हीलचेयर प्रदान किया गया। उन्हें एक एक किचेन सेट भी प्रदान किया गया। इसके अलावे जरूरत मंद महिलाओं एवम पुरुषों को भी किचन सेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में इन्डियन रैड क्रॉस सोसायटी दिल्ली शाखा के मानद सचिव अजय कुमार गुप्ता, आई ए एस ने भी रैड क्रॉस की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित दिव्यांग सलाहकार बोर्ड, दिल्ली सरकार के सदस्य डॉ राकेश रमण झा और अखिल भारतीय विकलांग विधवा वृद्धा सेवा समिति के अध्यक्ष सुनहरी लाल यादव ने संयुक्त रूप से संगीता सक्सेना को उपराज्यपाल श्री विनय कुमार सक्सेना को संबोधित एक स्मार पत्र सौंपा जिसमें दिल्ली के दिव्यांग आयुक्त की नियुक्ति शीघ्रता से करने का निवेदन किया। संगीता सक्सेना ने मंच से ही उन्हें आश्वस्त किया कि उनके पत्र और निवेदन को माननीय उपराज्यपाल को पहुंचा दिया जायेगा।
इस अवसर पर इंडियन रैड क्रॉस सोसायटी, दिल्ली शाखा के अधिकारी विजय राजपूत, नील मणि, ऋषि राज के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक अरुण शर्मा, विमलेश कोली, नफीस अहमद, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे। भूतपूर्व उपाध्यक्ष स्वर्गिया उमा खन्ना के नाम पर एक अवॉर्ड की शुरुआत की गई है।इन्डियन रैड क्रॉस सोसायटी के तीन भूतपूर्व अधिकारियों को इसके अंतर्गत सम्मानित किया गया और उन्हें कुछ सम्मान राशि भी प्रदान किया गया।