सिचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बकाया रकम दीवाली से पहले दें। पंचायत संघ
• नई दिल्ली। दिल्ली पंचायत संघ ने आज समस्त रिटायर्ड कर्मचारी युनियन सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग दिल्ली द्वारा अपनी मांगों को लेकर मुख्य अभियंता सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग कार्यालय पर धरना दिया उसको समर्थन दिया।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि उनकी मांगों को दिवाली से पहले पूरा किया जाए वरना हम इनके आंदोलन को पुरा समर्थन देंगे। पंचायत संघ ने कहा की सीपीडब्ल्यूडी मैन्युअल के हिसाब से सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी वर्ग को समान काम समान वेतन के हिसाब से वेतन मिलना चाहिए था। विभाग ने कनिष्ठ अभियंता व उससे बड़े अघिकारियों को लाभ वर्ष 1996-97 से देना शुरू कर दिया था। लेकिन कनिष्ठ अभियंता के नीचे के सभी कर्मचारी वर्ग को इससे वंचित रखा गया। जिसको लेकर वे कैट व माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली में जाना पड़ा। वहां से विभाग को इनका बकाया लाभ राशि तुरंत देने का आदेश हुआ। उसके उपरांत भी संबंधित अधिकारियो ने इनको लाभ देने से वंचित रखा। कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों का निधन भी हो गया। इसलिए विभाग को उनके परिवार को सुचित कर उनका बकाया लाभ राशि तुरंत देनी चाहिए।
यूनियन के संयोजक उपल सिंह व अध्यक्ष ओम दत्त ने कहा कि हमारी मांगों को दिवाली से पहले पूरा किया जाए। और विभाग के समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी वर्ग को सभी प्रकार के लाभ दिए जाएं। जो कैट के आदेश नo CA No.723/2021 आदेश का पालन चार साल बाद भी नही हो रहा है।दूसरा माननीय उच्च न्यायालय दिल्ली के दिनांक 30/4/2024 आदेश के तहत CPWD के मेन्यूवल के तहत ही समान कार्य समान वेतन मिलना चाहिए था। जिनके आदेश की भी अवहेलना की जा रही है।
अध्यक्ष व संयोजक ने आज मुख्य अभियंता से मुलाकात की जिसमें उन्होंने आश्वासन दिया की सभी को दिवाली से पहले लाभ राशि दे देंगे तब तक अपने धरने को स्थगित कर दें। अध्यक्ष ने कहा हम लगातार 25 से 30 वर्षों से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। विभाग द्वारा हमारे साथ दोयम दर्जे का व्यवहार व लाभ राशि से वंचित रखने का काम किया गया है जो बर्दाश्त नहीं होगा। दिवाली से पहले हमें हमारे अधिकार के तहत लाभ राशि नहीं दी तो हम अपने परिवारों सहित मुख्यअभियंता कार्यालय पर धरना देंगे। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने सीपीडब्ल्यूडी मैनुअल के हिसाब से सिंचाई विभाग के समस्त कर्मचारियों को समान काम समान वेतन ना मिलने पर रोष प्रकट किया है। दिल्ली देहात गांवों के सैकड़ो परिवार इससे जुड़े हुए हैं। जिनको समय रहते यह लाभ राशि मिल जाती तो वह अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व अच्छी सुविधा दे सकते थे। इसलिए जिन अधिकारियों की वजह से इनको वंचित रखा गया उनके खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।पंचायत संघ ने माननीय उपराज्यपाल दिल्ली व संबंधित मंत्री दिल्ली सरकार से इसपर कार्रवाई करने की मांग की है कि जल्द दीवाली से पहले सभी को उनका बकाया लाभ रकम दिलाएं।