अंतराष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से माया श्रीवास्तव सम्मानित






अंतराष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान से माया श्रीवास्तव सम्मानित 

पटना: प्रकाश ग्रुप सोसल एंड एजुकेशन ट्रस्ट बिहार की ओर से सामाजिक गतिविधि के साथ महिलाओ को उनके अधिकार दिलाने के लिए कार्यरत माया श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। आईएमए हाल पटना मे आयोजित कार्यक्रम मै सिक्किम के पूर्व राजयपाल श्री गंगा प्रसाद के द्वारा सम्मानित किया। श्रीमती श्रीवास्तव महिलाओं के लिए कार्यरत अखिल भारतीय संगठन समर्थ नारी समर्थ भारत की राष्ट्रीय सह संयोजिका व बिहार बंगाल झारखंड की प्रभारी भी है।एवं कायस्थ महासभा की प्रदेश महामंत्री,कला संगम  की संचालिका माया श्रीवास्तव पिछले कई सालों से महिलाओ पर होने वाले अत्याचार की घटना के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं। साथ ही बिहार बंगाल झारखंड के कई जिलों मे कैंप लगा कर महिलाओं को रोजगार की दिशा मे जोड़ने का काम कर रहीं हैं।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post