सुधार वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया, अशोक कुमार






• सुधार वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया, अशोक कुमार

पटना: बिहार राज्य में यूं तो जंगल का अभाव होता जा रहा है जिससे हर वर्ष अनावृष्टि के कारण सुखाड़ की स्थिति बनते जा रहा है। इस स्थिति में सुधार हेतु सुधार वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पटना के विभिन्न इलाकों जैसे कंकड़बाग स्थित जनता पार्क, रेंटल पार्क, मरीन ड्राइव इलाकों में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया। उनके साथ सुधार वाहिनी टीम के  सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया साथ ही वृक्षारोपण के लिए जनता को भी जागरूक किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सदस्यों ने मनोज सिंह, मुन्नी देवी, पुष्पा कुमारी, सुनीता कुमारी, अंजू देवी, सुगिया मिश्र, बेबी कुमारी, टुन्नी कुमारी, वरुण सिंह, अशोक कुमार इत्यादि शामिल थे। उनका कहना है





 की जल जीवन हरियाली तभी तो होगी जीवन में खुशहाली। प्रतिवर्ष तेजी से फैले प्रदूषण की वजह से मनुष्य का जीवन स्तर गिरता जा रहा है और इन सबका एक ही उपाए है वृक्षारोपण। पेड़ -पौधे न सिर्फ हमे अपना प्रत्येक तत्व इस्तेमाल करने देते है बल्कि हमारे आस- पास के वातावरण को शुद्ध रखने का काम भी करते है। पेड़ हमे प्राण दायिनी वायु भी प्रदान करते है। इस अभियान में विभिन्न प्रकार के छायादार वृक्षों यथा नीम, गूलर, अशोक, गुलमोहर, पीपल, बरगद आदि रोपित कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया   आज पर्यावरण असंतुलित होते जा रहा है जिसका खामियाजा आम जनता भुगत रही है। बिहार राज्य में लगातार भूजल का स्तर नीचे गिरते जा रहा है जिससे लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। वृक्षारोपण से वर्ष की कमी दूर हो सकेगी। 


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post