जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद के नेतृत्व में गंगा पथ के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम





जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रामचरित्र प्रसाद के नेतृत्व में गंगा पथ के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम 




• पटना 02 अगस्त 2024 ! पर्यावरण के संरक्षण हेतु जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ बिहार के द्वारा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद के नेतृत्व में आज दिनाक 02 अगस्त 2024 को को एल.सी.टी. घाट ,गंगा पथ के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।इसमें नीम,पीपल,जामुन,अर्जुन के एक सौ वृक्ष लगाया गया।इस कार्यक्रम में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के अलावे ई.अशोक कुमार, ई. नागमणि कुशवाहा, ई. आनंद कुमार,श्रीमती चांदनी कुशवाहा,श्रीमती राधा पटेल, ई.हरिओम कुशवाहा,श्री अशोक पटेल,श्रीमती जयश्री सिन्हा,श्रीमती आशा देवी, ई.सुनील सिन्हा, ई. अबू ताहा कमर, ई.शशिभूषण , श्री श्रवण कुमार यादव,श्री  राजु कुमार उर्फ चिंटू महतो,श्री हिमांशु,श्री कृष्णा सिंह,श्री प्रदीप, श्री राम किशोर,श्रीमती रानी कुमारी,श्री राजेश,श्रीमती शिल्पा देवी सहित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद ने कहा कि धरती को हरा भरा रखने एवं जीवन रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना चाहिए। उन्होंने जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ बिहार के सभी पदाधिकारी से जिला,प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर वृक्ष लगाने की अपील की।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post