कृष्ण नन्दन सहाय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित






पटना, आज दिनांक 14.07.2024 को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बिहार प्रदेश के तत्वाधान में स्वर्गीय कृष्ण नन्दन सहाय जी के 24वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सहाय सदन बेली रोड पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया l स्वर्गीय कृष्ण नन्दन सहाय पटना के सात बार मेयर,विधायक, विधान परिषद के सदस्य रहे l स्वर्गीय कृष्ण नन्दन सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद को भी सुशोभित किया था l इस अवसर उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय कृष्ण नन्दन सहाय के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किया l इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजीव रंजन सिन्हा ने कहा की स्वर्गीय कृष्ण नन्दन सहाय पूरे भारत वर्ष का दौरा कर कायस्थों को एकत्रित कर अ.भा. का. म. को मजबूती प्रदान की थी l राजीव रंजन सिन्हा ने स्वर्गीय कृष्ण नन्दन सहाय के व्यक्तित्व और कृतित्व की विस्तार से चर्चा की l इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ कृष्णा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, प्रदेश सचिव विश्वरूपम, प्रदेश सचिव आजाद शक्ति, प्रदेश सचिव संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश सचिव अवधेश प्रसाद,अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बेगूसराय के जिला महामंत्री राजेश कुमार सिन्हा अधिवक्ता,श्री अमिताभ, स्वर्गीय कृष्ण नन्दन सहाय की पुत्री सरिता सिन्हा सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वर्गीय कृष्ण नन्दन सहाय को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
          

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post