डॉ कन्हैया कुमार के समर्थन में यमुना विहार में आयोजित सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने संबोधित किया




उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के श्री कन्हैया कुमार के समर्थन में यमुना विहार में आयोजित सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने संबोधित किया।


नई दिल्ली, 15 मई, 2024- उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के श्री कन्हैया कुमार के समर्थन में आज यमुना विहार में एक सभा आयोजित हुई, जिसमें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री और उत्तर पूर्वी लोकसभा प्रभारी श्री सचिन पायलट ने मौजूद इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को सम्बोधित किया।




 

सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव, एआईसीसी संसदीय प्रभारी श्री सचिन पायलट, श्री कन्हैया कुमार, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष, चुनाव प्रबंधन और समन्वय समिति के चेयरमैन श्री सुभाष चोपड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चै0 अनिल कुमार, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. नरेन्द्र नाथ, पूर्व विधायक श्री भीष्म शर्मा, चै. मतीन अहमद, श्री हसन अहमद, विजय सिंह लोचव, वीर सिंह धींगान, जिला अध्यक्ष श्री जुबैर अहमद, आदेश भारद्वाज और वीरेंद्र कसाना, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह, जितेन्द्र बघेल, ईश्वर बागडी, एस.पी. सिंह, कैलाश जैन सहित ब्लाक अध्यक्ष, निगम चुनाव लड़े प्रत्याशी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


श्री देवेन्द्र यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता व नेताओं को संगठित होकर एकजुटता के साथ सातों सीटों पर कड़ी मेहनत होगी, तभी हम देश के गरीब, मजबूर, मजदूर, वंचितों, पिछड़ों के अधिकारों और हकों के न्याय की लड़ाई जीतकर भाजपा की तानाशाही सरकार की विदाई कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसम्पर्क करके मतदाता को घर से निकालकर बूथ तक ले जाना होगा और मतदाता को कांग्रेस की विचारधारा के साथ-साथ न्याय संकल्प में 5 न्याय और 25 गारंटी से मिलने वाले लाभों की जानकारी देकर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित करना होगा।





श्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली से हमारे लोकसभा से कन्हैया कुमार मजबूत उम्मीदवार है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए कार्यकर्ता को सुबह से रात तक चुनाव प्रबंधन और प्रचार के लिए अलर्ट रहना होगा और सभी नेताओं को एक-एक बूथ पर अपनी जिम्मेदारी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव जीतने के लिए अपने बूथ को जीतना होगा। मैं मौजूद सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आव्हान करता हूॅ कि पूरे लोकसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर बूथ के प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क साधे और हमारे उम्मीदवार कन्हैया कुमार के लिए वोट मांगे।


श्री कन्हैया कुमार ने कहा कि मैं उत्तर पूर्वी दिल्ली के पूरे लोकसभा क्षेत्र के हर कार्यकर्ता और नेता के सम्पर्क में हूॅ और हर संभव कोशिश कर रहा हूॅ कि लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करके क्षेत्र का विकास करुॅगा और जो भी कांग्रेस न्याय संकल्प पत्र में हम गारंटी देने वादा कर रहे है उसे समय रहते पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं जानता हूॅ कि पिछले 10 वर्षों में भाजपा सांसद क्षेत्र के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कुछ नही किया है। मैं उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा की जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहूॅगा।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post