• ज्ञानवापी मामले को लेकर शहर में अलर्ट आईजी के नेतृत्व ने निकाला फ्लैग मार्च
मेरठ। राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद ज्ञानवापी मामले को लेकर प्रदेश में विशेष सतर्कता बरतने का आदेश दिया गया है। जिसके तहत शुक्रवार को आईजी नचिकेता झा के नेतृत्व में संवेदनशील इलाकों में फ्लैगमार्च निकाला गया।
शहर में भी जुमे की नमाज को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के आदेश कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार ने दिए। इसके तहत आज आइजी नचिकेता झा के साथ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण व एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ हापुड़ अड्डा चौराहा से फ्लैगमार्च निकाला।
