विद्यालय के बच्चे भी सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए लोगों को करेंगे जागरूक,नंजीराम गुलसर







• खारडा विद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक की पाठशाला का आयोजन,

• खारडा विद्यालय में सड़क सुरक्षा एवं ट्रैफिक की पाठशाला का आयोजन,
• विद्यालय के बच्चे भी सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के लिए लोगों को करेंगे जागरूक,नंजीराम गुलसर


जोधपुर, पाली: सड़क सुरक्षा माह के तहत प्रादेशिक परिवहन विभाग पाली एवं जोधपुर पाली राष्ट्रीय राज्य मार्ग के संयुक्त तत्वावधान मे शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारडा मे सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा की पाठशाला एवं सड़क सुरक्षा स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन आधिकारी नंजीराम गुलशर एवं खारडा सरपंच प्रतिनिधि भंवर लाल जी, प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह की उपस्थित में किया गया जिसमें लगभग सौ छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया, इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुलसर ने बताया की यातायात के नियमों का पालन करने में हमारी भलाई है अपने नाबालिक बच्चों को वाहन की चाबी न दे। 

जिससे दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाती है सीएसआर मैनेजर फिरोज खान ने कार्यक्रम में बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य पूर्णतयः सड़क दुघर्टना मुक्त भारत है आगे बताया कि सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रादेशिक परिवहन विभाग पाली द्वारा सम्मानित किया जाएगा इस मौके पर शिक्षिका सविता ने कहा कि हमें यातायात के नियमों का पालन कठोरता से कर दूसरों को भी जागरुक करना चाहिए जिससे आने वाले समय में दुर्घटनाओं में कमी हो सके इस मौके पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।

इस मौके पर स्कूल स्टाफ रामचन्द्र पुरोहित, अंजली सोनी, सुरेंद्र कुमार विनोद व्यास सुचिता चौधरी हेमलता शर्मा, सीमा धोलिया , कविता सोलंकी, तारासेन, आंचल सचदेवा संगीता वैष्णव, मोहन लाल, जबर सिंह, सविता, रश्मि शर्मा सहित ग्रामवासी शंकर सिंह सहित आम जन उपस्थित रहे। 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post