• नालंदा में सेक्स रैकेट का खुलासा, नशे की हालत में 4 नेपाली युवती समेत 9 गिरफ्तार
• शहर के मंगलम होटल में छापेमारी, तीन कमरा सील, अंग्रेजी शराब व खाली बोतल बरामद
• Repoted By, Masum Reza
नालंदा, बिहार : नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात खंदकपर स्थित होटल मंगलम में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया। होटल के तीन कमरे से आपतिजनक हालत में चार युवतियां व पांच युवकों को पकड़ा गया। सभी नशे में धुत हो रंगरेलियां मना रहे थे। कमरे से 1.75 लीटर अंग्रेजी शराब व दो खाली बोतल बरामद हुई। गिरफ्तार युवतियों में एक फिरोजपुर जबकि, तीन नेपाल निवासी है। नेपाल निवासी युवतियां थिएटर में काम करती थी।
गिरफ्तार युवकों में नालंदा थाना क्षेत्र के मछलडीहा गांव निवासी श्रीपासवान का पुत्र आशीष रंजन, लहेरी थाना क्षेत्र के मथुरिया मोहल्ला निवासी सन्नी कुमार, दीपनगर थाना क्षेत्र के दरोगा बिगहा निवासी शशिभूषण प्रसाद का पुत्र आशुतोष सोलंकी, नगर थाना क्षेत्र के महलपर निवासी अशोक पासवान का पुत्र नीरज कुमार और नीमगंज निवासी मुन्ना यादव का पुत्र सूरज कुमार शामिल है। शराब बरामद होने पर पुलिस होटल का कमरा नम्बर 201, 202 और 101 को सील कर दी।
थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर रात करीब 11 बजे छापेमारी की गई। होटल के तीन कमरा से चार युवती और पांच युवकों को आपतिजनक हालत में पकड़ा गया। जांच से पुष्टि हुई की सभी नशे में थे। कमरे से शराब बरामद हुई। जिसके बाद होटल का तीन कमरा सील कर दिया गया। केस दर्ज कर सभी को न्यायालय के सुपुर्द किया जाएगा।
