पुलिस इंस्पेक्टर सह गुरुआ थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को दी गई विदाई








पुलिस इंस्पेक्टर सह गुरुआ थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को दी गई विदाई


गया, बिहार  : गुरुआ थाना परिसर मे शुक्रवार को पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को नवादा जिला मे इंस्पेक्टर पद पर तबादला हो जाने के बाद थाना परिसर में थाना अध्यक्ष को सामान पूर्वक छात्राओं द्वारा विदाई गीत गाकर विदाई दी गई।उपस्थित लोगो ने थाना अध्यक्ष को फूलो का माला पहना व अंग वस्त्र के साथ गुलदस्ता देकर भरपूर स्वागत किया।इस दौरान सभी की आंखें नम रही।वही विधायक प्रतिनिधि सह गुरुआ पंचायत के मुखिया पति सुरेन्द्र कुमार यादव द्वारा बताया गया कि थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह एक कुशल प्रशासक के रूप में जाने जाएंगे उन्होंने अपने दो वर्ष के कार्यकाल मे अपने मैत्रीपूर्ण व्यवहार से थाना क्षेत्र के हर व्यक्ति के दिल में जगह बनाई है।इनके कार्य से लोगों को सीख लेना चाहिए की किस तरह से इन्होंने पुलिस और पब्लिक के बीच की दूरी कम कर अपने दायित्व को निर्वहन किया है। 

वही रघुनाथखाप पंचायत के मुखिया अजहर आलम ने बताया कि थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह नेक और ईमानदार व्यक्ति थे।इन्होंने अपने हर कार्य से लोगों को दिल जीतने का काम किया है और ये जहां भी रहे अपने ईमानदारी के साथ कार्य को निर्वहन करते रहें और इन्हें पदोन्नति का अवसर मिलते रहे। वहीं पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि गुरुआ थाना क्षेत्र मे जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता तथा प्रखंड के सभी बुद्धिजीवियों का जो भी सहयोग मिला उसी के बदौलत क्षेत्र में कानून व्यवस्था को कायम रखा।इसके लिए गुरुआ प्रखंड वासियों को बहुत बहुत धन्यवाद ।मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलम कुमारी यादवेंदू,प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष कुमार,चिकित्सा प्रभारी डॉ तनवीर आलम,गुरुआ पंचायत मुखिया पति सुरेन्द्र कुमार यादव,होंडा एजेंसी के संचालक सह राजद नेता सुरेन्द्र यादव,सामाजिक कार्यकर्ता मनोज अग्रवाल,अखिलेश यादव,वसिस्ट सिंह,रघुनाथ खाप पंचायत मुखिया अजहर आलम,काज पंचायत मुखिया रितेश सिंह,कांग्रेस नेता गिरेन्द्र कुमार,शिक्षक पवन कुमार,भाजपा नेता नंदकिशोर प्रसाद,सहायक थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार,कड़े खान,जावेद खान,नगवां पंचायत पूर्व मुखिया अर्जुन प्रसाद यादव, मिर्तुंजय कुमार,ऋषिकेश कुमार,वर्मा पंचायत के मुखिया चितरंजन कुमार,सामाजिक कार्यकर्ता जब्बार खान, दुब्बा पंचायत मुखिया पति सतेन्द्र यादव,पेट्रोल पंप मैनेजर राजेश यादव, भारत गैस एजेंसी के संचालक संजीव कुमार,रंजीत यादव,गया यादव सहित भारी संख्या मे लोग उपस्थित थे

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post