राजद कर्मठ कार्यकर्ता से केवल संगठन ही बनवाता है.......




• राजद कर्मठ कार्यकर्ता से केवल संगठन ही बनवाता है........

पटना : ये है श्रीमान नंदकिशोर मंडल जी जो राष्ट्रीय जनता दल के निष्ठावान कर्मठ सिपाही है जो कि पिछले 25 वर्षों से राष्ट्रीय जनता दल के लिए अपने आपको समर्पित कर दिया है और भिन्न भिन्न प्रकार से संगठन बनाकर लोगों को संगठित करने का काम करते रहे हैं ये श्रीमान राष्ट्रीय जनता दल का झंडा ढोने एवं पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए रात-दिन कार्य करते हैं लेकिन राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व ने इन्हें कभी विधानसभा लोकसभा या राज्यसभा के लिए ऐसे समर्पित कार्यकर्ता को उम्मीदवार नहीं बनाया। हम आपको बताते चलें कि श्री नंदकिशोर मंडल जी पिछड़े वर्ग से आते हैं पिछले 25 वर्षों से इसी उम्मीद के साथ राष्ट्रीय जनता दल के लिए समर्पित है कि शायद कभी ना कभी किसी पद के लिए पार्टी उम्मीदवार घोषित कर दें। किन्तु कई चुनाव बीत गए और उम्मीदवार नहीं बनाया गया, पद के नाम पर इन्हें प्रदेश महासचिव बना दिया जाता है जैसे मानो बच्चों के हाथ में झुनझुना थमा दिया गया है  पार्टी के अंदर ऐसे अनगिनत पुराने निष्ठावान कर्मठ कार्यकर्ता हैं जिससे पार्टी ने आज तक उम्मीदवार नहीं बनाया कितने कार्यकर्ता पार्टी बदल कर दूसरे दलों में शामिल हो गए।
कितने ही कर्मठ कार्यकर्ता दूसरे दलों में शामिल होने की तैयारी में है दुख तो तब होता है जब  पार्टी के पुराने निष्ठावान कर्मठ कार्यकर्ता यूंही रह जाता है और नए नवेले पैसे वाले या फिर दूसरे दलों को छोड़कर आने वाले लोगों को चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जाता है जिससे कार्यकताओं में असंतोष की भावना पैदा होने लगता है और पार्टी के अंदर ही गुटबाजी शुरू होने लगता है ऐसा मानना है सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज बिहार के ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार जी का


Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post