• भारत विकास विकलांग न्यास के रजत जयंती वर्ष पर चिकित्सा शिविर आयोजित अशोक कुमार
पटना : यह परिदृश्य है बिहार की राजधानी पटना के नये बस स्टैंड के समीप का है जहां शुक्रवार को बैरिया स्थित भारत विकास विकलांग न्यास संस्थान के रजत जयंती समारोह में आयोजित चिकित्सा शिविर में दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग तथा तिपहिया साइकिल वितरित किया। उद्घाटन समारोह में सांसद सुशील मोदी के साथ विधायक नंद किशोर यादव, कानू भाई टेलर, विमल जैन, अमेरिका से आए सुनील आनंद, अनूपमा आनंद, डा. एस एस झा, देशबंधु गुप्ता, विवेक माथुर, जस्सी मोदी, श्री निखिलेश बाबू, प्रोफेसर विजय कुमार सिंन्हा, श्री तनसुख वैद, श्रीमती करूणा राम, श्रीमति सरोज पाटली विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की शोभा बढ़ा रहे थे। गणमान्य लोगों ने सम्मान पूर्वक पद्म श्री विमाल जैन जी को जो कार्यक्रम संचालित कर रहे थे। उन्हें सहृदय धन्यवाद दिए और उनके कार्यक्रम भारत विकास विकलांग न्यास को आगे बढ़ाते रहने का एवं मानव सेवा करते रहने का प्रेरणा प्रदान किए।

