बुधवार 17 जनवरी 2024 : नौबतपुर में नवनिर्मित शिवालय (बाबा नागेश्वर धाम) के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर छः दिवसीय अनुष्ठान, आज बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुरु हो गया। कल गुरुवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। जबकि शुक्रवार (19जनवरी) को प्राण प्रतिष्ठा होना है। जानकारी के अनुसार 20 - 21 जनवरी को अखण्ड कीर्तन और पूर्णाहुति के बाद शनिवार को ही महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा।