विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध है मोदी-योगी सरकार- विधायक नंदकिशोर गुर्जर




विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए संकल्पबद्ध है मोदी-योगी सरकार- विधायक नंदकिशोर गुर्जर



लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बुधवार को लोनी के ग्राम सिरोरा में संकल्प भारत यात्रा  की वैन पहुंचने पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद किया और विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभर्थियों को उज्ज्वला, आवास, स्वनिधि, पेंशन, अन्न प्राश व अन्य योजनाओं का लाभ प्रदान किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतपाल प्रधान, ग्राम प्रधान, भाजपा पदाधिकारीगण एवं भारी संख्या में स्थानीय उपस्थित रहें।




लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कार्यक्रम में योजनाओं का लाभ वितरित करने के बाद कहा आज देश का हर वर्ग भारत को आत्मनिभर और विकसित बनाने के माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन के साथ खड़ा है, हमारा लोनी भी कदम से कदम मिलाकर प्रधानमंत्री जी के साथ है क्योंकि मोदी की गारंटी, मतलब पूरी होने की गारंटी है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post