पटना : दिनांक 16 दिसम्बर 23 को लोक सेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच, बिहार के तत्वावधान मे लोक जनशक्ति पार्टी (आर) प्रदेश कार्यलय, श्रीकृष्णापुरी, बोरिंग रोड पटना में बैठक आयोजित हुआ।
इस बैठक की अध्यक्षता गजेन्द्र मांझी एवं संचालन संजीत कुमार चौधरी ने किया।
बैठक मे लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लोक सेवक रामविलास पासवान स्मृति मंच के संरक्षक, पूर्व सांसद डॉ अरुण कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी (आर) राष्ट्रीय महासचिव सत्यानंद शर्मा ने जिलों से आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधन कर दिशा - निर्देश किये । सांसद डॉ अरुण कुमार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सरकार दलित ,अति पिछड़ा एवं आम जन विरोधी है। यह आम जनता को 18 वर्षो से कुर्सी पर बैठ ठग रहा है।
सुबे बिहार मे भ्रष्टाचार, अपराध,खासकर दलितों अत्याचार, बढ़ रहै है । आम लोगो को न्याय नही मिल रहा है। यह सरकार बालू और शराब माफिया के सांठगांठ से चल रही है । शराब बंदी के बाद भी दारु छुट और बालू की लूट मे लोग मारे जा रहे है । नितीश कुमार की सरकार की सभी नीतियां फेल है। यह लोगों को विशेष राज्य की दर्जा की चुनवी सब्जबाग दिखा रहे हैं।
बेरोज़गारी और बिहर पलायन रूक नहीं रहा है । इन्होंने बिहार को मजदुर सप्लायर स्टेट बना दिया है ।
ऐसा स्थिति मे आम लोगों को निरंकुश और भ्रष्टाचारी सता को उखाड़ फेंकना के लिए आवाम को सड़क पर फैसला करना चाहिए।
्बिहार फर्स्ट ! बिहारी फर्स्ट!! का विजन लोक जनशक्ति पार्टी (आर) और चिराग पासवान के पास है। अब एक मात्र बिहार का बिकलप माननीय चिराग पासवान हैं।
2025 मे चिराग़ पासवान के नेतृत्व मे हीं बिहार बदला जायेगा। बिहार के अगला मुख्यमंत्री चिराग पासवान हीं होगें। सभा को सम्बोधित करने वाले अन्य वक्ताओं में राष्ट्रीय सचिव अनिल पासवान, श्याम किशोर सिंह, शशि कुमार सिंह सरेआम पासवान,चितरंजन सिंह , अवधेश कुशवाहा ,रजनीश कुमार सिंह, जयमंगल ठाकुर, अधिवक्ता राजेश सिंह,राजेश पासवान, प्रहलाद यादव, नीरज सिंह, कर्तव्य कुमार ज्योतिआदि थे ।
