मुख्य सचिव केके पाठक आदर्श उच्च एवं मध्य विद्यालय सराय पहुंचे अद्यतन स्थिति से हुए अवगत
पटना / हाजीपुर : ये है श्रीमान् सुशासन बाबू श्नी नीतिश कुमार जी के बिहार के शिक्षा विभाग जहां मुख्य सचिव केके पाठक के सामने ही भगवानपुर प्रखण्ड क्षेत्र के आदर्श उच्च एवं मध्य विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका रोशन आरा ने शिक्षा का अदभूत नजारा पेश कर दी। केके पाठक ने उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापिका रौशन आरा से पूछा कि 29 में से 11 घटेगा, तो कितने बचे। इस पर वे सकपका गईं। इसके बाद नाम पूछा तो आग्रह किया कि सर कुछ किजिएगा नहीं, इसके बाद अपना नाम बताया। इस नजारा से स्वयं मुख्य सचिव केके पाठक भी खिन्न हो गये और तब उन्हें शायद एहसास हुआ होगा कि आदेश पर आदेश निर्गत करने से बिहार की शिक्षा व्यवस्था की तस्वीर नहीं बदली जा सकती है। यहाँ जरूरत है समर्पित भाव से शिक्षकों को बच्चों के बीच ज्ञान देना अन्यथा सारा आदेश किसी काम का नहीं होगा। ये बिहार है श्रीमान शिक्षा के क्षेत्र में दीमक लग चुका है। जितने भी शिक्षण संस्थान है केवल पैसे के बल पर डिग्री प्रदान करने वाली संस्था बनकर रह गई है और वो भी पूजीपति एवं बड़े राजनेताओ के परिवार वालों के हाथ का खिलौना जैसा है।
