अररिया परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया सघन जांच अभियान






   रिपोर्टर • मासुम रजा !! अररिया • बिहार !!


अररिया बिहार: दिनांक- 02 दिसम्बर 2023
जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति के आदेश के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय, अररिया के पदाधिकारियों द्वारा अररिया शहर के विभिन्न स्थानों जैसे समाहरणालय के नजदीक, ए०डी०बी० चौक, जीरोमाईल, बस स्टैण्ड इत्यादि जगहों पर वाहन का सघन जाँच अभियान चलाया गया। जिसके तहत बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट, ट्रीपल लोडिंग, लहरियाकट चालकों, नाबालिग चालकों के विरूद्ध सघन जाँच अभियान चलाया गया। 





जाँच के दौरान पदाधिकारियों द्वारा वाहन चालकों को जागरूक किया गया एवं यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने के लिए सचेत भी किया गया एवं चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की गलती दोहराने वालों के विरूद्ध मोटरवाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दण्ड आरोपित किया जायेगा।




 यह अभियान पूरे जिले में विभिन्न स्थानों पर लगातार जारी रहेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post