बिहार में राजनीतिक गतिविधि तेज, अशोक कुमार
पटना : समय आ गया है लोक सभा चुनाव का और बिहार के राजनीतिक धुरंधर अपने स्थिति को सुदृढ करने में लगे हैं। लक्ष्य है लोकसभा चुनाव 2024 में एक दुसरे को पराजित करना। वर्तमान समय में राजनीति के धुरंधर श्री नीतिश कुमार जी एवं लालू यादव साथ- साथ रहकर एक साथ ही लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को पटखनी देने की तैयारी कर रहे है। इंडिया की बैठक चल रही है जिसमें बिहार की के 40 लोकसभा सीटों में इंडिया गठबंधन के कौन सा सहयोगी दल कितने सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगे इसका निर्णय दिल्ली में हो रहा है। बिहार में नए दल भी अपना किस्मत आजमाने की तैयारी में है। इसी रूप में एक दल भारतीय स्वराज मोर्चा BSM भी है जिसका प्रतिनिधित्व श्री रवि उज्जवल कुशवाहा जी कर रहे हैं। ये श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी के प्रतिद्धन्दी के रूप में काराकट सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे है। आगे खरमास के कारण अभी विशेष सक्रिय नहीं है। किन्तु खरमास के बाद ये पूर्ण रूपेण सक्रिय हो जायेगे तथा कार्यकर्ता एवं पदादिकारियो में जोश भरेंगे। ऐसा मानना है सीमांचल एक्सप्रेस न्यूज के ब्यूरो चीफ श्री अशोक कुमार जी।
