• साल्वर गैंग का कारनामा रूकने वाला नहीं
पटना : बिहार राज्य ऐसा प्रदेश बन चुका है जहाँ किसी भी तरह का प्रतियोगिता परीक्षा हो, चाहे किसी भो बोर्ड का परीक्षा हो, चाहे नर्सिंग परीक्षा हो, आईटीआई सभी का प्रश्न पत्र साल्वर गैंग निकाल ही लेते हैं। प्रशासन हाथ पर हाथ धरे रह जाता है। बिहार के युवा समुह बेरोजगारी से परेशान हो चुके हैं यही कारण है कि मोटी रकम देकर साल्वर गैंग द्वारा अपनी नौकरी पक्का करना चाहते हैं। विगत 30-35 वर्षों में जितना भी बहाली हुई है सभी में इस गैंग के द्वारा कारनामा किया गया है भले ही वे पकड़ से बाहर रहे हो। आज भी बिहार के 38 जिलों में साल्वर गैंग कसी न किसी रूप में जाल बिछाए हुए हैं। बड़े साल्वर गैंग तक न प्रशासन न शासन • कोई भी नहीं पहुँच पाते हैं। बिहार में राजनीति का खेल, बालू का खेल, शराब का खेल, सेटिंग का खेल, अपहरण का खेल, जमीन दखल का खेल चलते रहा है और चलते रहेगा इसे कोई भी सरकार रोक नहीं पाएगा ऐसा मानना है श्री अशोक कुमार ब्यूरो चीफ का।
