सिकटी प्रखंड के बरदाहा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय बरदाहा में जिला प्रशासन अररिया द्वारा जन संवाद कार्यक्रम

समाहरणालय अररिया
जिला जन सम्पर्क कार्यालय 
     

  संवाददाता • मासुम रजा, अररिया बिहार 



अररिया जिला अंतर्गत सिकटी प्रखंड के बरदाहा पंचायत स्थित उच्च विद्यालय बरदाहा में आज जिला प्रशासन अररिया द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में  जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार, अपर समाहर्ता श्री राजमोहन झा सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जी जानकारी दी गई साथ ही लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किये गये।




जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन सहित स्थानीय माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। ज्ञातव्य हो कि सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को अवगत कराने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बरदाहा पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा जन संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि हम आपको कैसे सशक्त बनाएं। कई योजनाएं हैं जिसका लाभ पंचायत स्तर पर प्राप्त किया जा सकता है। इसके लिए आप लोगों को जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास है।




कि योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी आम लोगों को सुलभ हो सके, ताकि वे इसका लाभ उठा सके। कार्यक्रम में कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित प्रशिक्षण प्राप्त छात्रों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी जन संवाद, सिविल सर्जन, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिकटी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post