• भारतीय मुसहर भूईया परिवार संघ की बैठक संपन्न
नालंदा • बिहार: दिनांक 03/09/2023 बिहार राज्य के नालंदा जिले के नूरसराय प्रखण्ड के ग्राम बलवा मुस्तफापुर में भारतीय मुसहर भईया परिवार संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता हीरा लाल मांझी जी ने किया। के उदया। इस बैठक में मुसहर समाज के बर्तमान स्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए भारतीय मुसहर परिवार के सभी लोगों को एक मंच पर आने का आह्वान किया गया । तथा मुसहर परिवार के सभी लोगों को शिक्षित करने का संकल्प लिया गया ताकि शिक्षित होकर सरकारी पदों पर आसीन हों और सरकारी योजनाओं का फायदा मुसहर परिवार के हर घर तक पहुंचे। सभी लोगों को एक मंच पर आने से लोकतंत्र में राजनीतिक पार्टियों को मुसहर परिवार के ताकत का अहसास हो सके। लोकतंत्र में व्यवस्थापित कार्यपालिका एवं न्यायपालिका में अपने प्रतिनिधित्व का अधिकार मिल सके। इस संघ के व्यापक कार्य योजना देने में समाज के प्रवुद्ध बुद्धजीवियों में श्री सतीश मांझी पूर्व प्रमुख सह पूर्व राजगीर विधान सभा (173) , रामाधीन मांझी, रमेश मांझी, ओम प्रकाश मांझी, सन्नी मांझी, संत्री माँझी, वीरेन्द्र मांझी ,मिथलेश मांझी, पप्पू मांझी एवं राजू, संतोष इत्यादि लोग शामिल थे। इस बैठक से मांझी समाज में अपने हक की लड़ाई लड़ने का बल मिला ताकि यह अतिपिछड़ा समज आज के परिवेश में स्थापित हो सके।
