पटना नगर निगम कर्मचारियों के हडताल से पटना महानगर का दृश्य नारकिय - अशोक कुमार




पटना नगर निगम कर्मचारियों के हडताल से पटना महानगर का दृश्य नारकिय - अशोक कुमार

पटना नगर निगम कर्मचारियों के हड़ताल के कारण पटना महानगर नरक जैसा बन चुका है। निगम आयुक्त अनिमेष कुमार परासर का दावा खोखला साबित हो रहा है। हर वार्ड में गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। कुड़ा ढोने वाले एजेंसी का एक भी गाडी कुड़ा उठाने किसी भी वार्ड में नहीं जा रहा है किन्तु आयुक्त का दावा थे। कि 90%  चालक काम पर है सरासर गलत बयान देकर सरकार से वाहवाही लूट रहे हैं। डोर टू डोर कचरा लेने वाला गाड़ी हड्‌ताल बाद एक दिन भी नहीं आया । चालक आपूर्ति करने वाला ऐजेंसी भी झूठे दावे पेश कर रहे हैं। हालात बद से बतर हो रहा है और आयुक्त साहब बैठे-बैठे समाचार प्रकाशित कर रहे हैं ये किसी भी वार्ड में जाकर देखें तब इन सामाचार का सारांश समझ में आ जाएगा । किन्तु मेयर, डिप्टी मेयर एवं आयुक्त केवल बयानबाजी कर सरकार से वाहवाही लूट रहे है जो जनता के के लिए चिन्ता और परेशानी का विषय है।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post