• डा० अरुण कुमार एवं गजेन्द्र माँझी के नेतृत्व में लोजपा रामविलास पार्टी का राज्य स्तरीय बैठक संपन्न, अशोक कुमार
पटना: श्री कृष्णापुरी के पार्टी कार्यालय में डा० अरुण कुमार एवं गजेन्द्र माँझी के नेतृत्व में लोजपा रामविलास स्मृति मंच का राज्य स्तरीय बैठक भीषण वर्ष के बीच सम्पन्न हुआ। इस राज्य स्तरीय बैठक में श्री निवास जी, नगीना पासवान, जितेन्द्र शुक्ला , राजेश कुमार, संजय चौधरी, सुबोध जी जैसे वरीय नेता शामिल हुए और अपने अपने गंतव्य प्रकट किए।
उस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गजेन्द्र मांझी जी ने सभा को संबोधित किया तथा लोगों को प्रेरित किया कि कैसे वर्तमान हुकुमत को उखाड़ फेंका जाय। यह भी सभा में निर्णय हुआ कि नवंबर में व्यापक पैमाने पर प्रचार प्रसार कर गांधी मैदान को जन सैलावों से भरकर अपनी ताकत का अहसास कराया जाय एवं सत्ता परिवर्तन किया जाय। सभा को संबोधित करते हुए डा० अरुण कुमार ने वर्तमान सरकार को ललकारने हुए सभी उपस्थित वरीय नेताओं को आहवान किया कि बिहार की तकदीर बदलनी है तो चिराग पासवान का बिहारी फार्मूला बिहारी फस्ट बिहार फर्सट को अपनाना होगा और उस युवा नेतृत्व को सत्ता सौंपना होगा। इसके लिए घर घर जाकर युवा नेतृत्व चिराग पासवान जी के बारे में घर घर जाकर प्रचार प्रसार करना होगा।

