बेगूसराय नगर प्रशासन के खिलाफ उप मुख्य पार्षद सहित अन्य बैठे अनिश्चितकालीन धरना पर





पटना • बेगूसराय, 15 सितम्बर । नगर परिषद बीहट में पिछले आठ महीने से विकास का कोई काम नहीं होने के कारण उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद एवं आमजन कार्यालय के समक्ष अनिश्चित कालीन धरना पर बैठ गए हैं। इससे पहले जीरोमाइल स्थित दिनकर गोलंबर पर राष्ट्रकवि के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार सहित सभी लोग पैदल कार्यालय पहुंचे और धरना पर बैठ गए।

धरना की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह ने कहा कि 2011 से लेकर आज पहली बार देख रहा हूं कि बीहट नगर परिषद में विकास का कोई काम नहीं हुआ है, यह दुर्भाग्य का विषय है। उप मुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार ने कहा कि आठ महीने से नगर प्रशासक हमारी और जनता की बातों को सुन नहीं रहे। नली-गली, स्ट्रीट लाइट, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड, आवास योजना का लाभ जल्द दिलाई जाए।

राम कृष्ण ने कहा कि जब तक जनता का काम नहीं होगा, इससे भी बड़ा आंदोलन होगा। प्रह्लाद सिंह ने कहा की नगर प्रशासक की मनमानी नहीं चलेगी। भ्रष्टाचार और तानाशाही रवैया का विरोध हमेशा करते रहेंगे। तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने कहा आपकी मांगें जायज है, हम भी आपकी मांगों के समर्थन में हैं। राकेश कुमार ने कहा भ्रष्टाचार और 16 सूत्री मांग की यह पहली लड़ाई है। हम छात्रों के साथ इससे भी बड़े आंदोलन पर उतरेंगे।

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post