मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतिश कुमार नालंदा विश्व विद्यालय के भवन का लोकार्पण करने नालंदा गए परन्तु नालंदा के विद्यालय का हाल नहीं जाने

मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतिश कुमार नालंदा विश्व विद्यालय के भवन का लोकार्पण करने नालंदा गए परन्तु नालंदा के विद्यालय का हाल नहीं जाने

• संवाददाता • अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस उपब्यूरो रिपोर्ट बिहार 


नालंदा ( बिहार ) !! बड़ा ही हास्यास्पद विषय है कि जिस जिले के मुख्यमंत्री है। उस जिले में नालन्दा  खुला विश्वविद्यालय के भवन का लोकार्पण करें और उस जिले के शिक्षा की बदहाली की जानकारी ना लें, आश्चर्य जनक बात सा दिखता है। जिले के अधिसंख्य विद्यालय है जहां पठन-पाठन सुदृढ़ नहीं है। छात्र है तो शिक्षक नहीं, शिक्षक हैं तो भवन नहीं भवन है तो छात्र नहीं और यदि छात्र और भवन है तो शिक्षक को पढ़ाने की रूचि एवं मनोदशा नहीं। माननीय मुख्य मंत्री के साथ ग्रामीण मंत्री श्री श्रवण कुमार शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपर मुख्य सचिव केके पाठक जी थे। लगे हाथ इन सभी लोगों को नालन्दा के सुदूर क्षेत्रों में जाकर पाँच दस विद्यालय का निरीक्षण भी कर लेना चाहिए था जिससे नालन्दा जिला के शिक्ष व्यवस्था कैसा है पता चल जाता । खासकर श्रवण कुमार जो ग्रामीण मंत्री हैं जहाँ इन्होंने अध्ययन किये है उसी विद्यालय का निरीक्षण कर लेना चाहिए था। इनका अपना गृह जिला भी था विधान सभा क्षेत्र भी है जहाँ से ये जीतकार मंत्री बने  है। वास्तविकता से रूबरू हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी भी हो जाते कि गुरुशरणपुर, रामगंज उच्च माध्यमिक विद्यालय का हाल क्या है। कई बार समाचार पत्रों  में भी प्रकाशित हुए हैं कि इन विद्यालयों में शिक्षक है ही नहीं जो इण्टर मीडिएट  (10+2) को पढ़ा सकें  किंतु आज तक वहां शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है छात्र राम भरोसे फार्म भरते हैं। 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post