संवाददाता • अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस
पटना: सोनपुर प्रशासन की बड़ी उपलब्धि...महज 24 घंटो के अंदर अपहृत युवक को किया बरामद, युवक की पहचान सबलपुर बभनटोली निवासी ऋतुराज हंस के रूप में हुई है.....आपको बताते चले कि बीते 28 अगस्त की शाम को सोनपुर थाना को युवक की पत्नी के द्वारा युवक के अपहरण होने की जानकारी प्राप्त हुई जिसके बाद सोनपुर प्रशासन ने थानाध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को महज 24 घंटो के भीतर अररिया जिला से न सिर्फ़ बरामद किया बल्कि 6 अपहरणकर्ताओं को अपहरण में उपयोग किए हुए स्विफ़्ट डिज़ायर कार, एक बाईक व हथियार गोली, मोबाइल आदी के साथ गिरफ़्तार भी किया. इस कार्रवाई में सोनपुर थानाध्यक्ष राजनंदन, पु॰अ॰नि रितेश कुमार मिश्रा, पीटीसी चंदन, रंजीत, कमलेश एवं सिपाही प्रमोद भी सम्मिलित रहे ....