• लोकसभा चुनाव में श्री नीतीश कुमार जी को फूलपुर संसदीय सीट चुनाव लड़ना बिहार का अपमान सदृश्य
®संवाददाता - अशोक कुमार सीमांचल • एक्सप्रेस उप ब्यूरो चीफ बिहार
पटना : अभी लोकसभा 2024 का चुनाव कि तिथि घोषित नहीं हुआ। किन्तु सभी पार्टी के दिग्गज अपने कार्य क्षेत्र छोड़कर जाति वाले क्षेत्र चुनने लगे है जो हमेशा लोकतंत्र में जाति विरोध की बात करते है। माननीय श्री नीतिश कुमार के बारे में भी यही हवा बनाया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के फूलपुर संसदीय सीट से वे लोकसभा चुनाव लड़ें। जहाँ उनके जाति के लोग अधिक है। यह वर्तमान राजनीतिक के लिए बुद्धिजीवियों के लिए कलंक की बात होगी। इतने वर्षो तक बिहार में शासन चलाने वाले राजनीतिज्ञ को अपने जिला एवं प्रदेश बदलना पड़े। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश बाबू नालन्दा जिला से आते हैं नालन्दा की बखुबी सेवा किए हैं लोगों का कहना है कि क्या माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी को नालन्दा क्षेत्र से भी डर लगने लगा है आश्चर्य की बात है? आश्चर्य हो भी क्यों नहीं कि अभी से नीतीश जी को फूलपुर संसदीय सीट के लिए उमीदवार घोषित किया जा रहा है इसमें नालन्दा विधायक श्री श्रवण कुमार भी सहमति दें रहे हैं। सच तो यह है कि नालन्दा के लोग, महागठबन्ध बनाने पर काफी आक्रोशित हैं गुस्से में है नीतीश बाबू से नाराज भी है लोगों की नाराज़गी जगजाहिर है कि जिस जंगलराज से आपने लोगों को निजात दिलाया था आज माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी उसी जंगलराज के युवराज के हाथों कठपुतली बनकर रह गए हैं इसलिए मुख्यमंत्री नीतीश जी और उनके नेताओं को डर सता रहा है है कि कहीं जनता उन्हें सबक न सीखा दें, इस डर से डरकर जाति बहुल आबादी वाले इलाकों में अपनी हवा बनाने में लगें हैं
