माननीय मुख्यमंत्री नीतीश जी का गृह जिला सुखे की चपेट में




माननीय मुख्यमंत्री जी का गृह जिला सुखे की चपेट में


• संवाददाता • अशोक कुमार सीमांचल एक्सप्रेस,उप ब्यूरो चीफ बिहार 

नालंदा - पटना: वर्तमान परिदृश्य में सावन का महीना बीत गया किन्तु नालन्दा जिला में अबतक वर्षा न के बराबर हुआ है इससे किसान निराश, हताश है चूँकि वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपनी नहीं हो सकती है।। अब तो पीने के पानी के लिए भी सोचना पड़ रहा है। हर घर नल जल भी फेल हो रहे हैं किन्तु कुछ किसान मोटर पम्प से  रोपनी किए हैं उस खेतों में भी दरार पड़ गया है और बोरिंग भी फेल हो चुका है। अब तो प्रखंड मुख्यालय पर किसानों एवं आम जन का पीने का पानी के लिए भी धरना प्रदर्शन होने लगा है। यदि सरकार के मुखिया नहीं चेते तो आने वाले दिनों में इन्हें जनता सबक सीखाने की स्थिति में विचार कर रही है जो जनता दल युनाइटेड को भारी पड़ सकता   है चुनाव के समय इनका विरोध पक्का होना है 

Post a Comment

SEEMANCHAL EXPRESS

Previous Post Next Post