गोण्डा। परसपुर क्षेत्र के सूकरखेत ग्राम राजापुर स्थित तुलसी जन्मभूमि पर तुलसी जयंती को लेकर बुधवार को साहित्य संगोष्ठी आयोजित की गई। तुलसी जन्मभूमि मंदिर न्यास एवं सनातन धर्म परिषद के तत्वावधान में आयोजित साहित्य संगोष्ठी में प्रदेश के कई जिलों के सन्त विद्वान साहित्यकारों ने पहुंचकर महाकवि तुलसीदास व विश्वग्रँथ श्रीराम चरित मानस का व्याख्यान करते हुए अपने अपने विचार व्यक्त किया। सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष एवं तुलसी पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी भगवदा चार्य ने तुलसी जन्मभूमि राजापुर को पर्यटन दृष्टिगत क्षेत्र के विकास की मांग किया। इस दौरान महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज परसपुर की प्राचार्या डॉक्टर बीना सिंह, राम सागर शुक्ल, त्रिलोकी नाथ तिवारी, हनुमान प्रसाद दूबे, यज्ञ नारायण मिश्रा, डॉक्टर अनिल मिश्रा, डॉक्टर अनिल दूबे समेत दर्जनों संत विद्वान व साहित्यकारों ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र व राम चरित मानस विषय पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात संत महात्मा समेत आसपास के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इस अवसर पर सांवल चौधरी, अशोक सिंह, कुलदीप सिंह, शिव कुमार गुप्ता, श्याम मनोहर तिवारी, जगदीश सोनी, अंशु सोनी, पुरषोत्तम ओझा, अरुण सिंह, फौजदार सोनी, श्रीकृष्ण चौधरी समेत काफी संख्या में नागरिक शामिल रहे हैं।